देवरिया :: पथरदेवा मे द्वादस ज्योतिर्लिग प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई कलश यात्रा

0
IMG-20260523-WA0017

🔴 यज्ञ समिति अध्यक्ष बनाये गए नगर पंचायत अध्यक्ष : क्रांति सिंह..।

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा – देवरिया। जिला मुख्यालय से लगभग 21 किमी0 पूरब दिशा में स्थित पथरदेवा नगर पंचायत से सटे उतरी सीमा पर मछैला, भेलीपट्टी के बिच स्थित शिव मंदिर का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। प्राचीन काल से हीं इस सिद्ध स्थान से वैष्णव व सैव सन्याशियों का गहरा संबध रहा है, पूर्व काल में यह स्थान श्री देवरहवा बाबा, पैहारी, रिशालदाश, रक्षादास, एवं फलहारी सहित इत्यादि सिद्ध विभूतियों की तपोभूमी रही है। आज वर्तमान काल में सदियों से बाबा स्वर्गनाथ जी महाराज की तपस्या से प्रभासित यह तपोभूमी जो धर्म और आस्था का केन्द्र है, अहर्निश निरंतर फल फूल रहा है, जो इनके त्याग कर्मनिष्ठता व तपस्या का फल है। आज इस मंदिर के प्रागण में पुनः बारह ज्योतिर्लिगो की एक साथ प्राणप्रतिष्ठा होने जा रहा है। जिसको लेकर महिलाओ के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

बता दें कलश यात्रा मे नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, नेता राणा प्रताप सिंह, ब्रजेश शुक्ला, बाबा स्वर्गनाथ जी महाराजा सहित नगर पंचायत के सभासद व ग्रामीण जनो की उपस्थित रही। इस धार्मिक अनुष्ठान् यज्ञ की तिथी-23-05-2026 से 31-05-2026 तक बताई गई है। यज्ञ मे रामलीला मंचन तथा प्रवचन का भी कार्यक्रम रखा गया है। वृन्दावन के कलाकारो के द्वारा रामलीला मंचन की जाएगी वही आचार्य शेषमणि तिवारी के द्वारा संगीतयम कथा का रसपान श्रद्धालुयों को कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed