बस्ती :: मण्डलायुक्त व डीआईजी ने तहसील समाधान दिवस पर तहसील हरैया में किया जनसुनवाई
अंशु श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, बस्ती। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल वैभव श्रीवास्तव व पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी की अध्यक्षता में जनपद बस्ती के तहसील हरैया पर जनसुनवायी की गयी। इस अवसर पर आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये ।
डीआईजी बस्ती द्वारा तहसील समाधान दिवस पर आने वाले शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने, राजस्व व भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, एसडीएम व तहसीलदार हरैया सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
