महराजगंज :: नशा रुपी रावण का हुआ दहन, लोगों को किया जागरूक

0
IMG-20261020-WA0048

सुनील कुमार पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, महराजगंज। मेरा युवा भारत महाराजगंज उत्तर प्रदेश (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री प्रखर शर्मा के नेतृत्व में विकास खंड फरेंदा के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक वरुण कुमार पांडेय एवं युवा मंडल अध्यक्ष हृदेश कुमार यादव द्वारा रावण दहन मित्र मंडल दुर्गा मंदिर फरेंदा,आनंदनगर में नशे के रावण का दहन एवं नशा रूपी महिषासुर का वध जो कि आज की युवा पीढ़ी नशे का शिकार होता जा रहा है, भारत में बढ़ रहे नशा रूपी व्यसन के शिकार 15 वर्ष के बच्चे भी नशे के रूप में मादक पदार्थों का सेवन करने लग रहे हैं,नशे से ही कई परिवार के लोगों को कैंसर, दमा आदि खरनाक बीमारियों के शिकार होते जा रहे है। जिससे समय से पहले मृत्यु भी हो जा रही है। मेरा युवा भारत महाराजगंज के पहल पर जहा-जहां दुर्गा पंडाल और रावण का दहन होगा लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे,समिति में मुख्य रूप से आर्यन वर्मा, हैप्पी वर्मा,वरुण वर्मा,प्रतीक कसेरा व कृष्णा कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *