देवरिया :: चोरी की 02 मोटरसाइकिल व चोरी में शामिल 02 अन्य मोटरसाइकिल के साथ 04 गिरफ्तार

0
IMG-20261003-WA0054

डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरारी चौराहा के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व चोरी में प्रयुक्त 02 अन्य मोटरसाइकिल यूपी-52 बीबी-4352 स्प्लेण्डर प्लस (बिना नम्बर प्लेट की), यूपी-52 एच-3308 स्प्लेण्डर (बिना नम्बर प्लेट की)
चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-411/2026 धारा 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में चोरी की 02 मोटरसाइकिल व चोरी में प्रयुक्त 02 अन्य मोटरसाइकिल यूपी-52 बीबी-4352 स्प्लेण्डर प्लस (बिना नम्बर प्लेट की), यूपी-52 एच-3308 स्प्लेण्डर (बिना नम्बर प्लेट की)
चोरी में प्रयुक्त वाहन-यूपी-52 सीबी-8996 स्प्लेण्डर प्लस तथा वाहन संख्या यूपी-52 एआर-2646 एचएफ डीलक्स ( 207 एम0वी0एक्ट में सीज) के सम्बन्ध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0-277/2026 धारा 303(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है। इस प्रकार उक्त बरामदगी व अभियुक्तों कृष्णा यादव उर्फ रफ्तार पुत्र भुवन यादव साकिन बनकटा शिव थाना भटनी जनपद देवरिया, अमित यादव पुत्र बड़ेलाल यादव साकिन केवड़ा थाना भटनी जनपद देवरिया, गोलू यादव पुत्र रामसकल यादव साकिन जिरासो थाना भटनी जनपद देवरिया व महाबीर बासफोर पुत्र ओमप्रकाश बासफोर साकिन पिपरा देवराज थाना भटनी जनपद देवरिया की गिरफ्तारी से थाना भटनी पर पंजीकृत वाहन चोरी से सम्बन्धित उक्त अभियोग का सफल अनावरण किया गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय के साथ उ0नि0 शुभम पाठक व आशीष कुमार तिवारी सहित हे0का0 सुनील यादव, लोकनाथ सिंह, सुनील सिंह, का0 सुरजीत यादव, अंजीत कुमार व राजेन्द्र प्रसाद थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed