देवरिया :: वर्तमान सरकार युवाओं पर लाठिया बरसा रही है : रब्बुद्दीन

0
IMG-20260523-WA0010

🔴 गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है सरकार कॉकरोच को पैरो तले कुचलने का दावा कर रही है – सपा नेता

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। सोसल मीडिया पर बेरोजगार युवायों को जब न्यायालय ने कॉकरोच जैसे शब्दों से नवाज दिया, तब बेरोजगार एक युवक ने सोसल मीडिया पर एक मजाक रूपी कॉकरोच जनता पार्टी का आयडी बना दिया, यह आयडी उन नौजवान साथियो के प्रति बनी जिन्हे रोजगार मांगने पर भाजपा की सरकार हे दृष्टि से देख रही है।

वहीं सवाल पूछने वालो पर लाठिया बरसा रही है, तथा हक की बात करने वाले बेरोजगार युवकों की मंशा को पैरो तले कुचलने की बात कर रही है। इन सभी मतभेदो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रबुद्दीन ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए कहा की आज ग्राम सभाओ मे मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है सरकार गाव गांव अब तक मच्छर रोधी दवाओ का छिड़काव तक नही करा पायी और कॉकरोच जैसे युवाओं को मारने की दावा कर रही है। कि हम इन्हे पैरो तल्ले मसल देंगे, उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार शिक्षित वर्गो का ध्यान नही रख पा रही है। लगभग 70 हजार सरकारी स्कूलो को बंद कर चुकी है। सरकारी आमानत को बेच डाली है। आज देश के युवा अपनी भड़ास को सोसल मीडिया पर जाहिर कर रहे है तो अंग्रेजी हुकूमत के बल पर यह सरकार इन युवाओं को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्हे जेल मे बंद कर रही है , सड़क पर उतर कर जो युवा अपने हक की बात कर रहे है उन्हे लाठियों से पिटवाकर जेल भेजावा रही है। इस तानाशाही सरकार मे कॉकरोच जैसे शब्दों से नवाजे गये युवा वर्ग अब भाजपा की सत्ता को चलने नही देंगे। 2027 मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार पूरे उत्तर प्रदेश मे बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अब स्थायी नौकरी हमारी सरकार लेकर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed