मीरजापुर :: हरियाली अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न

0
IMG-20260516-WA0037

अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, मीरजापुर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने के लिए विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हरियाली अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन शहर के कजरहवा पोखरा स्थित श्रीवास्तव बाल विद्या समिति में आयोजित किया गया। विद्यालय के कुल 28 बच्चों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश श्रीवास्तव द्वारा प्रतियोगिता का निर्देशन किया गया।
इस दौरान छात्र आयुष यादव को प्रथम स्थान सिद्धार्थ बिन्द को द्वितीय तथा दिनेश्वर बिन्द को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के शिक्षक शशि श्रीवास्तव, मधु सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, प्रदीप बिंद, प्रियांशु दुबे, मिथिलेश उपाध्याय व मृदुल तिवारी आदि ने प्रतियोगिता में योगदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *