समय से कराए फसलों का बीमा – कृषि मंत्री

🛑 दीप प्रज्वलित कर कृषि मंत्री ने अभियान का किया शुभारंभ।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में दिन शनिवार 31 मई को कृषि विभाग की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे, तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सुजीत प्रताप सिंह रहे। अभियान में क्षेत्र के बंजरिया, पोखरभिण्डा, खैराट, सकतुआ बुजुर्ग, सकतुई, फरेदंहा, नरहरपट्टी, सरैनी, सितापट्टी, बाबुपट्टी, कौलाचक, बरईपट्टी, रामपुर धौताल, शेखपुरा, बसडीला जददुधुरी, बसडीला मैनुद्दीन, बघौचघाट सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग के वैज्ञानिकों ने अच्छी उत्पादन के लिए विभिन्न तरीके बताएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर तरह से कटिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए समय समय पर खाद बीज की उपलब्धता सरकार की प्रमुख कार्यो में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक किसान अपने फसलों का बीमा निश्चित रूप से कराये ताकि कोई दैनिक आपदा भी आये तो उस समय कृषि बीमा का लाभ उनको मिल सके। इस अभियान में संयुक्त कृषि निदेशक डा0 आशुतोष मिश्रा, उप कृषि निदेशक सुबाष मौर्या, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, वैज्ञानिक डा कमलेश मिना, डा0 अंकुर शर्मा, अभिषेक शुक्ला, पशु चिकित्सा अधिकारी उदयभान वरूण, प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन मिश्रा, विनय राव, मण्डल अध्यक्ष जीपू शाही, दुष्यंत राव, विनोद भगत, मणिकांत राव, अंबुज शाही, सरोज कुमार मिश्र, माहिवाल जायसवाल, कुँवर राय, रामायन शाहनी, प्रेम चंद सिंह कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा,सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग व नेता उपस्थित रहे।