देवरिया :: बीके ऑटोमोबाइल्स में हीरो की नई एचएफ डीलक्स कैनवस ब्लैक एडिशन का हुआ शुभारंभ
🔴 डा0 कमरे आलम ने किया सराहना।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। बीके ऑटोमोबाइल्स पथरदेवा स्थित हीरो एजेंसी पर करोड़ों लोगों का भरोसा जीतने वाली हीरो की लोकप्रिय मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स कैनवस ब्लैक एडिशन का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। नए काले रंग में पेश की गई यह मोटरसाइकिल अपने आकर्षक और शानदार रूप के कारण लोगों को खूब पसंद आ रही है। नई एचएफ डीलक्स को पूरी तरह काले रंग में तैयार किया गया है। इसके इंजन से लेकर मिश्रधातु के पहियों तक काले रंग की आकर्षक सजावट की गई है, जो इसे बेहद मजबूत, आकर्षक और शानदार रूप प्रदान करती है। मोटरसाइकिल में 97.2 घन सेंटीमीटर का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह मोटरसाइकिल लगभग 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक का बेहतर माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 9.8 लीटर क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है। पुराने एचएफ डीलक्स की तुलना में इसकी रोशनी की तीव्रता को बेहतर किया गया है, जिससे रात के समय सड़क पर देखने में अधिक सुविधा मिलती है। इसके अलावा पहले से अधिक आरामदायक सीट दी गई है, जिससे चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिलती है। कम ईंधन खर्च में अधिक दूरी तय करने वाली यह मोटरसाइकिल दैनिक आवागमन के लिए भरोसेमंद मानी जा रही है। इसकी बिक्री मूल्य ₹59,999 तथा सड़क पर चलने की कुल कीमत 73,300 रुपए बताई गई है। ग्राहक मात्र 5,999 रुपए अग्रिम राशि देकर वित्तीय सुविधा के माध्यम से इसे अपने घर ले जा सकते हैं। मोटरसाइकिल के साथ हीरो की ओर से पांच वर्ष तक की इंजन वारंटी भी दी जा रही है। शुभारंभ के अवसर एजेंसी के मालिक डा0 कमरे आलम पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, एजेंसी के कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों ने नई मोटरसाइकिल के आकर्षक रूप और सुविधाओं की सराहना किया।
