देवरिया :: चोरी के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित तीन पंपिंग सेट बरामद

0
IMG-20260810-WA0051

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट, देवरिया। स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और तीन पंपिंग सेट बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताते चलें पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर छितौनी गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र चौहान (25) पुत्र सुरेश चौहान तथा सोनू गोंड (20) पुत्र राजेश गोंड, दोनों निवासी पकड़ी छापर पटखौली, थाना तरकुलवा, देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा तीन पंपिंग सेट बरामद किए। वहीं कार्यवाही में उप निरीक्षक पवन शर्मा, कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल अवधेश पटेल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed