विंध्याचल(मीरजापुर) :: डीएम ने थाना समाधान दिवस पर थाना विन्ध्याचल पर आए हुए फरियादियों की सुनी समस्याएं

0
IMG-20260725-WA0036

अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, मीरजापुर। शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना विन्ध्याचल पर आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निष्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर, उप जिलाधिकारी द्वारा थाना चिल्ह, थाना पड़री, थाना हलिया व थाना जमालपुर पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना अदलहाट पर, उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना मड़िहान पर, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना जिगना पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।
वहीं थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थानावार विवरण में थाना कोतवाली शहर पर 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त व 01 निरस्तारित, थाना कोतवाली कटरा पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना विन्ध्याचल पर 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना कोतवाली देहात पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना कछवां पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना पड़री पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना लालगंज पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना हलिया पर 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना जिगना पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चुनार पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 19 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना जमालपुर पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना राजगढ़ पर 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना मड़िहान पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed