देवरिया :: पीड़ित परिवार का मशीहा बने सूर्य प्रताप शाही, चार लाख का चेक किया सुपुर्द….

0
IMG-20260516-WA0024

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्रामसभा नेरूआरी में आकाशीय बिजली गिरने से रामनाथ प्रसाद की असामयिक निधन हो गई जो क्षेत्र व परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक रही।

बता दें मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार की आपदा राहत नीति के तहत शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार हर दुःख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही , नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, उप जिला अधिकारी श्रीमती सीमा पाण्डेय ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह एवं अन्य
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *