देवरिया :: पंचायत व्यवस्था हुई कमजोर सवाल उठा रहे विपक्षी नेता
🔴 मेदीपट्टी क्षेत्र पंचायत सदस्य इल्ताफ हुसैन, मलसी क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप यादव तथा हड़फोड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य सनाउल्लाह ने भी इस मामले में नाराजगी जताई….।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक में पंचायत बैठकों को लेकर उठे सवाल पर सपा नेता राकेश राय आगे आकर वर्तमान सरकार से तीखा सवाल किया है। देवरिया जनपद के पथरदेवा ब्लॉक में पंचायत व्यवस्था और क्षेत्र पंचायत बैठकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये हैं।समाजवादी
इस दौरान पार्टी के नेता एवं विधानसभा उपाध्यक्ष पथरदेवा राकेश राय ने शाब्दिक आरोप लगाया है कि पिछले पाँच वर्षों में ब्लॉक स्तर पर केवल एक ही क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित की गई, जबकि नियम के अनुसार प्रत्येक तीन महीने पर बैठक होना अनिवार्य है। नियमित बैठकें न होने से क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों को मिलने वाले विभिन्न भत्तों एवं बैठक भत्तों का लाभ नहीं मिल पाया है। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा और जनसमस्याओं पर चर्चा भी प्रभावित हुई है। आगे आरोप लगाया कि यदि बैठकें नहीं हुईं तो अभिलेखों में क्या दर्शाया गया और सरकार से आए विकास कार्यों के धन का उपयोग किस प्रकार हुआ, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने ब्लॉक प्रशासन से पिछले पाँच वर्षों की बैठकों, कार्यवाही रजिस्टर और वित्तीय अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान मेदीपट्टी क्षेत्र पंचायत सदस्य इल्ताफ हुसैन, मलसी क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप यादव तथा हड़फोड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य सनाउल्लाह ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है और पंचायत व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी (बी डी ओ) एवं मुख्य विकास अधिकारी (सी डी ओ) से पूरे मामले पर जवाब देने तथा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। परन्तु इस उठाये गये सवाल की कोई लिखित जबाब नही मांगी गई है । केवल समाचार पत्रकार प्रतिनिधि से वार्ता कर विपक्षी नेता श्री राय ने प्रचारित प्रसारित करने की बात की है।
