प्रतापगढ़ :: घटना के पांच दिन बाद भी पीड़ित की तहरीर पर अंतू पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर

1
IMG-20251107-WA0054

🟣 एफआईआर दर्ज न होने पर पत्रकारों में फैला आक्रोश।

अमरजीत शर्मा, कुशीनगर केसरी, प्रतापगढ़। घर जाते समय दबंगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, वहीं घटना के पांच दिन बाद भी नहीं दर्ज की पीड़ित की तहरीर पर अंतू पुलिस एफआईआर। पुलिस पर उठ रहा प्रश्न चिन्ह, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ स्वयं संज्ञान लेकर दर्ज कराये एफआईआर।
बता दें प्रतापगढ़ सोशल मीडिया प्रतापगढ ताजा खबरों के संपादक राजकुमार शुक्ला निवासी राजपुर कला शुकुलपुर बीते शनिवार को घर जा रहे थे रास्ते में दबंगों ने हमला किया शुक्ल द्वारा अंतू थाने में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ना तो पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया ना हीं एफआईआर दर्ज की क्योंकि नगर पंचायत गड़वाड़ा अध्यक्ष के बेटे का नाम तहरीर में दिया गया है। सचिन सिंह सोनू एवं उनके गुर्गे के नाम का उल्लेख तहरीर में है इसीलिए अंतू पुलिस राजनीतिक प्रभाव में आकर एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है।
बता दें योगी सरकार की अपराधियों के विरूद्ध जीरो टाइलेंस नीति की कार्यवाही के दावों को हवा हवाई साबित कर रही है अंतू पुलिस। जिसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्तहै। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत शर्मा ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से मांग की है कि स्वयं संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करायें।

1 thought on “प्रतापगढ़ :: घटना के पांच दिन बाद भी पीड़ित की तहरीर पर अंतू पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed