गोरखपुर :: ठिकेदार मिट्टी डालकर छोड़ा, बच्चे हो रहे हैं चोटिल

1
IMG-20251101-WA1243

आलोक मिश्रा, कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में पोखरभिंडा उर्फ करीम नगर में ठिकेदार द्वारा सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।
बताते चलें पोखरभिंडा उर्फ करीम नगर में भवानी प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय, एस.पी.एम. पब्लिक स्कूल और वात्सल्य स्कूल के सामने रोड़ पर ठिकेदार द्वारा सड़क पर मिट्टी गिराकर और नाली का निर्माण कार्य भी अधूरा कर के छोड़ दिया गया है एवं नाली का स्लैप जगह जगह खुला पड़ा हुआ है जिससे कभी अप्रिय घटनाएं हो सकती है। सड़क पर मिट्टी पड़ने से बरसात के समय बच्चे स्कूल और घर जाते समय गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस क्षेत्र के निवासी संतोष कुमार, अमरनाथ, पवन कुमार, अजय एवं संतोष श्रीवास्तव आदि लोगों ने जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण पूर्ण करने की मांग किए हैं।

1 thought on “गोरखपुर :: ठिकेदार मिट्टी डालकर छोड़ा, बच्चे हो रहे हैं चोटिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed