देवरिया -पश्चिमी चम्पारण (बिहार) में कृषि मंत्री ने किया संवाद, जयघोष से गूंज उठा परिसर

0
1002481301

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, उत्तर प्रदेश। सूबे के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही इन दिनों बिहार राज्य के बगहा विधानसभा के अंतर्गत अपने प्रत्याशी पक्ष के लिए संवाद करने में जुटे है। इस क्रम में ग्राम परसौना भैरोगंज मंडल की पंचायत परसौना, पंचायत मंझरिया, पंचायत हल्दी नदवा के शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बगहा विधानसभा से जनप्रिय भाजपा प्रत्याशी – राम सिंह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु अपील किया। वहीं श्री शाही के संवाद से जनता के बीच जयघोष उठ गया। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बगहा विधानसभा प्रभारी – सूरज प्रसाद सिंह, भैरोगंज मंडल अध्यक्ष – जितेन्द्र राव, मंडल महामंत्री – मंजीत पंडित, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष – गोविंद प्रसाद, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा – मथुरा प्रसाद पटेल, सूरज राम,सुरेश पासवान, घनश्याम सिंह और यूपी के जिला देवरिया- विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के संयोजक – अवधेश सिंह उपस्थित रहे। इसीक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बगहा विधानसभा में मुख्यमंत्री (मध्य प्रदेश) – मोहन यादव के साथ बगहा विधानसभा से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी श्रीराम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किये। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्यमंत्री भारत सरकार – सतीश चंद्र दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष – अचिंत्य कुमार लल्ला, सांसद – संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री – राजेश सिंह व पूर्व विधायक – प्रभात रंजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed