देवरिया :: छठ पर्व पर मेंदीपट्टी मंदिर अध्यक्ष के द्वार पर रहेगी घूम, बिहार राज्य की प्रसिद्घ लोकप्रिय गायिका मनीषा श्रीवास्तव का होगा आगमन
::– 24 अक्टूबर को ग्राम सभा में मंदिर अध्यक्ष का होगा आगमन , छठ घाट पर दिखेंगे परिवार संग सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव
डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा – देवरिया। दीपावली के बाद जल्द ही छठ पूजा की शुरुवात होने वाली है। सूचना के मुताबिक लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2025 शनिवार 25 अक्टूबर काे नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 27 को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को प्रात: अर्घ्य दिया जाएगा। जिसको लेकर मेंदीपट्टी ग्राम सभा मे मंदिर अध्यक्ष के द्वार पर खुशियां लुटाई जाएंगी। भगवान सूर्य देव महराज को छठ पर्व पर डूबते व उगते हुए अर्ध्य वर्तीय महिलाओ के द्वारा दी जाएगी। गाव की महिलाओ के लिए छठ पर्व पर उचित प्रबंध , साफ सफाई तथा लॉइट की व्यवस्था छठ घाट पर की जा रही है। वही सुबह उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में वर्तीय महिलाओं के लिए जल पान की व्यवस्था कराए जाने को लेकर प्रबंध की जा रही है। 28 अक्टूबर की शाम 7 बजे पटना की सुप्रसिद्ध लोकप्रिय गायिका मनीषा श्रीवास्तव का भी आगमन होने वाला है तथा पूरी तरह भक्तिमय रंगा-रंग कार्यक्रम का आगाज़ किया जाना है।
वहीं इस सम्बंध में एक वार्ता में मंदिर अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पर्व भगवान सूर्य देव की उपासना का त्यौहार है। मनुष्य के जीवन मे सदा सुख, संवृद्धि व शांति बनी रहे इसके लिए माताएं व बहने पति पुत्र के जीवन की मंगल कामनाएं करती है। उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति विरासत को हिन्दू महिलाओ के द्वारा आगे की तरफ बढ़ाई जा रही है। तथा आने वाली नई पीढ़ियों को धर्म ज्ञान सिखाई जा रही है। छठ का पर्व बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश व धीरे धीरे पूरे भारत वर्ष में तेजी के साथ अब मनाया जा रहा है। सनातन धर्म का प्रचार -प्रसार करना प्रत्येक हिन्दू धर्म के लिए अनिवार्य होता है। अंत में उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर की शाम 7 बजे छठ पर्व की समाप्ति के उपरांत श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी के प्रांगण में कार्यक्रम भी रखा गया है। जहां भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति रहेगी।
