कुशीनगर :: भिन्न-भिन्न कम्पनियों के लगभग 3 लाख के पटाखे व फुलझड़ियों के तीन को धर दबोचा
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, पडरौना, कुशीनगर। थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 41 काटून व 01 बोरी फैक्ट्री मेड पटाखे व फुलझड़िया भिन्न-भिन्न कम्पनियों (कीमत लगभग 3 लाख रूपये) के साथ कुल 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है।
बताते चलें पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व सीओ सदर कुशीनगर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांन्तिपूर्ण वातावरण में संम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा तिलकनगर चिराग मैरिज हाल से अवैध पटाखा संग्रहित करने वाले कुल 03 अभियुक्तों सहनवाज खान पुत्र सरताज खान निवासी वार्ड नं0 04 छावनी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर, मेराज पुत्र मुमताज निवासी वार्ड नं0 04 छावनी थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर व अजीज खान पुत्र इरशाद खान निवासी बलुचहां थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे व मौके से फैक्ट्री मेड कुल 41 कार्टून व 1 बोरी फैक्ट्री मेड पटाखा व फुलझड़िया भिन्न भिन्न कम्पनियों के बरामद किया गया। इस दौरान बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 575/2025 धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधि0 व 288 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वहीं पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अत्यधिक लाभ कमाने के लिए पटाखा व फुलझड़िया खरीद कर एक मैरेज हाल मे रखे थे इसको आगामी त्यौहार दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत हम त्यौहारो मे पटाखो को ऊचे दामों मे बेचकर काफी मुनाफा कमा सके। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह व अ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ व0उ0नि0 रविभूषण राय, म0उ0नि0 प्रगति जायसवाल व उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी सुबाष चौक सहित का0 रविप्रकाश सिंह, चन्द्रमा बिन्द, अंकुर सिंह व विकास यादव थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

https://t.me/Top_BestCasino/154