कुशीनगर :: एसपी ने हाटा थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20251012-WA1133

सतेन्द्र पाण्डेय, कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने रविवार को थाना कोतवाली हाटा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या व बलवा रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच किया। एसपी ने इन अभिलेखों को अद्यतन करने और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बता दें आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, और डाला छठ के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करते हुए, एसपी ने इन्हें शांतिपूर्ण और परंपरागत ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, बंदीगृह, और थाना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई, मिशन शक्ति अभियान, गो-तस्करी, शराब तस्करी, और महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और थाना परिसर की साफ-सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
विशेष रूप से, एसपी ने “मिशन शक्ति केंद्र” के रजिस्टरों की गहन जांच की और कमियों को सुधारने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण से थाना कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में कदम उठाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed