गोरखपुर :: संपूर्ण क्रांति के जनक के जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर देश सेवा का लिया शपथ
डेस्क कुशीनगर केसरी, गोरखपुर। कायस्थ पार्टी के तत्वाधान में संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मदिवस पर असुरन चौराहे गोरखपुर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ हीं साथ पार्टी के पदाधिकारीयो ने लोकनायक के आदर्शों पर चलकर देश सेवा की शपथ लिया।
वहीं माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार जयप्रकाश नारायण ने हिटलर शाही कांग्रेस सरकार को अपने आंदोलन से उखाड़ फेंकने का काम किया था उसी प्रकार कायस्थ पार्टी के लोग कायस्थ समाज की उपेक्षा कर रहे राजनैतिक दलों को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे कायस्थ समाज अब किसी राजनैतिक पार्टी के पीछे ना चल कर स्वयं नेतृत्व करेगा और देश को मजबूत करने का कार्य करेगा, यहीं जयप्रकाश नारायण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान कायस्थ पार्टी के आंदोलन में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। इस दौरान माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुराग मुकेश, राकेश, संदेश, सामंत, अमरेश, जेपी वर्मा, सुशांत, गौतम लाल, संजय, फूलचंद, प्रेम प्रकाश, धीरेंद्र, अरुण, सोनल व प्रतीक आदि उपस्थित रहे।
