बघौचघाट/देवरिया :: दशहरा मेले में बजा लाली पोप या पियवा सईयां वाला गाना तो डीजे होगा सीज, जाएंगे जेल – विशाल

0
IMG-20250920-WA0564

🛑 अश्लील गानों पर लगी है रोक, देवी जागरण व धार्मिक गीतों की रहेगी धूम

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट, देवरिया। थाना क्षेत्र बघौचघाट में इस बार के दुर्गा पूजा के मेले में बघौचघाट पुलिस की नजर काफी कड़ी बनी रहेगी। अश्लील गानों पर रोक रहेगी। मेले में देवी जागरण व भक्ति संगीत की धूम रहेगी। इस बीच अगर कोई डीजे संचालक पियवा , सईया या तड़पत तड़पत के मर बजाया तो खैर नही है , पुलिस पहले बेरहमी से पिटाई करेगी उसके बाद आगे की कार्यवाही करते हुए डीजे को सीज कर देगी। दशहरा पूजा में धार्मिक संगीतो का प्रचलन आज कई वर्षों से चलते आ रहा है। परन्तु कुछ बेशर्म डीजे बजाने वाले युवक मेले में अश्लील पूर्ण गानों को बजाकर माहौल को खराब कर देते है। क्षेत्र की माताएं बहने मेले में उपस्थित होकर अधिक समय तक नहीं रुक पाती है तथा मा दुर्गे की प्रतिमाओं का दर्शन भी नहीं कर पाती है। इस लिए तेज तर्रार धार्मिक विचार धारा रखने वाले बघौचघाट के थानेदार विशाल कुमार उपाध्याय की नज़र अश्लील गानों पर भी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed