देवरिया :: बघौचघाट व अहिरौली कोटे पर है मुकदमा दर्ज, फिर भी कोटेदारी की चढ़ी है भूत
🛑 नियम के विरोध होने जा रहा है कोटे का प्रस्ताव- सूत्र
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। बघौचघाट में आज 16 सितंबर 2025 को बघौचघाट के प्राइमरी स्कूल पर कोटे का प्रस्ताव कुछ ग्रामीणो व दबंग व्यक्ति के द्वारा होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि (राशन कोटे) पर नजदीकी थाना बघौचघाट में मुकदमा पंजीकृत हुआ है अभी मुकदमों में समझौता अथवा निस्तारण नही हुआ कि तब तक कुछ ग्रामीणों के द्वारा व दबंग व्यक्ति के द्वारा इसका प्रस्ताव कर स्वीकृति लेने पर तुल पकड़ा है। इस प्रकार नियम के विरोध कोटे को मंजूरी देना शासन और प्रशासन के आखों में धूल झोंकने के बराबर है।
