देवरिया :: हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में शामिल आला कत्ल किया बरामद
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर धाराओं में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लार महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308//2025 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्तों में दिव्यांशु सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह व पंकज राजभर पुत्र प्रेमचन्द्र राजभर निवासीगण ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर मानिकपुर कुड़ा घर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में शामिल आलाकत्ल, 02 कड़ा एवं 2. दो जोड़ी रक्त रंजित कपडा(अभियुक्तों का) बरामद किया गया। बरामद आलाकत्ल व रक्त रंजित कपडों को कब्जा पुलिस में व गिरफ्तार अभियुक्तों उपरोक्त को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
आपको बता दें 03.09.2025 को वादी रामजीत पाल पुत्र स्व0 रुदल पाल निवासी मेहरौना थाना लार जनपद देवरिया द्वारा थाना लार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादी का भाई राजू पाल जो उम्र करीब 25 वर्ष जो मेहरौना शराब भट्ठी के पास भूजा आदि का ठेला लगाता था, 02/09/2025 की शाम 19.30 बजे दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था, मुझे जानकारी मिली कि मेरा भाई रास्ते में मेहरौना रज्जन के खेत कच्चे रोड़ तिराहे के पास घायल आवस्था में गिरा पड़ा है, जिसके द्वारा अपने भाई राजू पाल को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी लार लाया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनके भाई राजू पाल को मृत घोषित कर दिया गया था। उक्त के संबंध में थाना लार पर मु0अ0सं0 308//2025 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग अज्ञात में पंजीकृत करते हुए उच्चाधिकारीयो के निर्देशन में उक्त घटना के खुलासे तथा अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयीं । थाना पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना में शामिल अज्ञात अभियुक्तों का नाम प्रकाश में लाते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों दिव्यांशु सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह व पंकज राजभर पुत्र प्रेमचन्द्र राजभर निवासी ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया को मानिकपुर कुड़ा घर के पास से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल व रक्त रंजित कपड़ा बरामद किया गया। वहीं गिरफ्तार उपरोक्त दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उक्त दोनों आरोपियों मृतक राजू पाल उपरोक्त की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि हमलोग 02.09.2025 की शाम में अपने मित्र विशाल पुत्र बलेसर निवासी ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया तीनों लोग साथ में मेहरौना के देशी शराब भट्ठी पर गये तथा वहां से शराब खरीदे तथा शराब पीने के लिए वहीं बगल स्थित राजू पाल की दुकान पर भूजा आदि खरीदने के लिए गये जहां हमलोगों द्वारा राजू पाल से भूजा मांगने पर राजू पाल द्वारा दूकान बंद करने की बात कहते हुए भूजा देने से इन्कार कर दिया गया, जिसपर हम लोगों की राजू पाल से काफी बहस हुई। जिसपर हमलोगों ने राजू पाल के अपने साइकिल से घर जाते समय पीछा करते हुए मेहरौना रज्जन के खेत के पास उसे पकड़ लिए तथा अपने हाथों में पहने हुए कड़ों से मारना शुरु कर दिये, जिससे राजू पाल को काफी चोटें आ गयीं, फिर उसे घायल अवस्था में वहीं पर छोड़कर वहां से अगल-अलग दिशा में भाग निकले थे। हम दोनों एक तरफ भागे जबकि मेरा साथी मित्र विशाल पुत्र बलेसर निवासी ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया घटना के बाद अलग भाग गया।
इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आलाकत्ल की बरामदगी से थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/2025 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया। उक्त अभियोग में शेष 01 वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र बलेसर निवासी ग्राम चुरिया थाना लार जनपद देवरिया की गिरफ्तारी शेष है, गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी हुई है, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अभियुक्त दिव्यांशु का अपराधिक इतिहासः-मु0अ0सं0 356/2024 धारा 115(2), 126(2), 191(2), 191(3), 324(2), 351(2), 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट है। वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना क्षेत्र लार में प्रदीप अस्थाना सहित अन्य दरोगा की हो रही वाहवाही। इस दौरान थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के साथ व0उ0नि0 प्रदीप अस्थाना सहित हे0का0 ओमकेश सरोज, राजकुमार, का0 दीपक प्रजापति, अजय सिंह व म0आ0 तनुजा मिश्रा थाना लार जनपद देवरिया शामिल रहे।
