खबर का असर …… बीसी केंद्र के प्रबंधक से यूनियन बैंक के प्रबंधक निशांत पाठक ने किया वार्ता कहा लापरवाही बर्दाश्त नही होगी

0
IMG_20250906_144012

🛑 10 हजार मात्र बकाए की वजह से लग रहा आरोप – विश्वजीत राय ( बीसी प्रबंधक )

🛑 बघौचघाट का यूनियन बैंक शाखा (बीसी केंद्र) सच का पर्दाफाश

डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। विकास खण्ड पथरदेवा के बघौचघाट थाना के अंतर्गत चर्चित हाज़िमार्केट में राय टूल एंड ट्रेवल को यूनियन बैंक ने शाखा चलने की स्वीकृति प्रदान की है। बघौचघाट मेन यूनियन बैंक की शाखा से सम्पर्क कर यह राय टूल एंड ट्रेवल के नाम से चलता है जहां बैंक के उपभोक्ता यहां पैसा का लेंन देंन करते है।

इसी क्रम में लाडली विश्वकर्मा पुत्री विभीषन विश्वकर्मा बघौचघाट निवासिनी ने अपने खाता संख्या 212410100201846 में दिनांक 11/ 03 / 25 को 15 हजार रुपये जमा की एवम 17 / 05 / 25 को 80 हजार रुपये शाखा पर जाकर जमा की परन्तु आश्चर्य की बात यह है कि यह पैसा खाता में जमा नहीं हो सकता और शाखा से उसे जमा की रसीद भी मोहर मार कर दे दी गई है। इसी क्रम में इसी खाते से 14 हजार की निकासी भी हो गई परन्तु उस निकासी का भी कोई मा बाप नही है। इस प्रकार के फ्राड से तंग आये पुत्री के पिता ने समाचार प्रतिनिधि को जानकारी दी। जानकारी में बताया कि मेरी बेटी जो पैसा जमा की है और शाखा बैंक ने जो रसीद दिया है वह पैसा अभी मेरे पुत्री के खाते में चढ़ा नही है इस संदर्भ में हमने बैंक से खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता कि जमा की गई पैसा उस तिथि में चढ़ी नही है। मैं बैंक के शाखा के प्रबंधक से कई बार बात कर लिया परन्तु कोई सुनवाई नही हुई यह यूनियन बैंक से जुड़ी हुई और खुली हुई शाखा लूट का केंद्र बन गया है मैं इसकी शिकायत थाना पर तहरीर के रूप में अब तंग आकर करूंगा। यह फर्जी जमा रसीद आज चर्चा का विषय कई दिनों से बनाया हुआ है।

🛑 क्या कहते है राय टूल एंड ट्रेवल के प्रबंधक?

इस वीसी शाखा के प्रबंधक विश्वजीत राय ने बताया कि यह सत्य है कि पैसा अकाउंट में जमा नहीं हो सका लड़की ससुराल चली गयी पुनः आने पर हमने आधारकार्ड मेंशन करते हुए पैसा कई राउंड में लौटा दिया 70 हजार हमने उसको दे दिया है। 10 हजार बकाया रह गया अब लड़की पैसा लेने नही आ रही है। 14 हजार निकासी के सम्बंध में बताया कि यह भी पैसा लड़की के द्वारा निकाल ली गई है।

🛑क्या कहते है बघौचघाट यूनियन बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक निशांत पाठक

श्री पाठक से इस सन्दर्भ में बताया कि यह मामला बड़े दिनों के बाद मेरे सामने दो चार दिन पहले आया था। खातेदार पुत्री के पिता ने शिकायत की थी हमने तत्काल प्रभाव से चल रहे बीसी केंद्र के मालिक विश्वजीत को बुलवाया और मामले की जांच परख की जिसमे पाया गया कि बीसी के डिरेक्टर से सर्वर के चलते पैसा जमा नहीं हो सकता आगे एक्शन लेते हुए मैंने कहा कि पैसा अकाउंट में जमा नहीं हुआ फिर केंद्र बाद तो आप मूल बैंक यूनियन में सम्पर्क क्यो नही किया। फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से मेरा बैंक का नाम धूमिल हो रहा है। तुरन्त इस संदर्भ में खातेदार को संतुष्ट कर मुझे अवगत कराएं।
अंत मे आज वार्ता में मेंन यूनियन बैंक के प्रबंधक निशांत पाठक ने बताया कि जल्द ही खातेदार को संतुष्टि दिलाने का विश्वास बीसी केंद्र के मालिक विश्वजीत ने आश्वासन दिया है। कुछ रुपये की लेंन देन जो शेष बचा है बीसी केंद्र के प्रबंधक करेंगे। अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed