देवरिया :: पूर्व मंत्री का एक चुनावी मल युद्ध है बाकी, एकबार फिर आमने-सामने होंगे दो दिग्गज

0
IMG-20250821-WA0994

🟣क्या दोनों मंत्रियों का होगा फिर आमना सामना, समय का जनता कर रही है इंतजार।
🟣 पूर्व व वर्तमान मंत्री के बीच होगा चुनावी संघर्ष – सूत्र।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी विधानसभा पथरदेवा से चुनाव लड़ेंगे, 2027 वर्ष का यह उनका अंतिम चुनाव माना जा रहा है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि उनके द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विनती की गई है कि एक बार और टिकट देने की कृपा बनायें। इधर जनता भी भाजपा के दिगज्ज प्रत्याशी से पूर्व मंत्री का चुनावी मल युद्ध देखना चाहती है। 2027 वर्ष का विधानसभा चुनाव बड़ा रोचक होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी का टिकट सपा से तय है। इधर भाजपा के दिगज्ज नेता पर बीजेपी के द्वारा नजर बनी है। आखिर पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का मुकाबला करेंगा तो कौन करेगा ? सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी से अगर पूर्व मंत्री त्रिपाठी चुनाव में विधानसभा पथरदेवा से लड़ते हैं तो फिर भारतीय जनता पार्टी उनके बराबरी के दिगज्ज नेता को चुनावी रणभूमि में मजबूरी से उतरेगी, क्योंकि एक मंत्री के विपक्ष में एक मंत्री हीं जबाब दे सकता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कृषि मंत्रीसूर्यप्रताप शाही व पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को चुनावी मतों से जबाब दे सकते हैं, अन्यथा परिणाम भाजपा के पक्ष से उल्टा होगा। अब देखना यह बाकी है कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी और भाजपा से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का चुनावी मल युद्ध कितने संघर्षों के बीच होगा, क्योंकि दोनों नेता अपने आप में दिगज्ज हैं और दोनों का फिर होगा आमना-सामना जो अभी फिलहाल समय पर निर्धारित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *