श्रावस्ती :: योग हमारे जीवन का हिस्सा – निर्मल शुक्ला

1
IMG-20250621-WA0263

सीताराम मद्देशिया, कुशीनगर केसरी, श्रावस्ती। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कंपोजिट विद्यालय कोट मुबारक पुर में योग दिवस मनाया गया। गांव के बच्चों ने तमाम प्रकार के योगासन में प्रतिभाग किया।

इस दौरान विद्यालय में कार्यरत निर्मल शुक्ल ने कहा कि योगा का हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। हम सभी को नियमित योग करना चाहिए जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से हम बचे रहे। प्राणायाम, अनुलोम विलोम, शीर्ष आसान, जैसे अनेक योगासन हैं जो व्यक्ति को चुस्त, दुरुस्त रखने में सहायक हैं। योग स्वस्थ जीवन का अवलंब है। इस अवसर पर संगीता यादव, साधना देवी व सुनीता देवी सहित रसोइया शामिल रही।

1 thought on “श्रावस्ती :: योग हमारे जीवन का हिस्सा – निर्मल शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed