देवरिया :: ग्रामीणों की सुने कृषि मंत्री, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि को आगे बढ़ाया

0
IMG-20260512-WA0093

🔴 ग्रामीणों मे हर्ष व्याप्त, मिल रही मंत्री को बधाई…..।

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा – देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही एक लोकप्रिय वरिष्ठ नेता के रूप मे सुने व पूजे जाते है। ग्रामीणों की समस्या को मंत्री जी अपने तेज नेत्र की ज्योति से दूर तक देख लेते है।
बता दें मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा 338 पथरदेवा मे बिजली के लो वोल्टेज के कारण ग्राम सभा सकटुआ खुर्द में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि बढ़ाकर 25 केवी से 63 केवी कराने मे कुशल योगदान दिये है। जिससे ग्रामीण जनता खुशी से झूम उठी है और हर्ष के साथ कृषि मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित सोशल मीडिया पर कर रही है। इस दौरान छोटे-छोटे उनके कार्यकर्ता ट्रांसफार्मर को बदलवाने में अपना योगदान बता रहे है। जिसकी चर्चा तेज गति से चल रही है। परन्तु सच्चाई यह है की मंत्री जी ग्रामसभा की समस्या प्रत्येक ग्रामप्रधान, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ समाज सेवियों से पूछा करते हैं तथा उसका निस्तारण तेज गति से कराने में कुशल योगदान देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *