देवरिया :: भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

0
IMG-20260919-WA0014

कुशीनगर केसरी ब्यूरो, देवरिया। भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ व सत्यनारायण जन कल्याण शिक्षण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डॉ शशिधर मिश्र व एडवोकेट अरुण कुमार राव के नेतृत्व में भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार यूनियन व भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी संयुक्त रूप से वृद्धाश्रम में फल वितरण किया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि अपने जन्मदिन पर वृद्ध माता– पिता के बीच उपस्थित होकर फल वितरण करना भावुक पल है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मणि ने कहा कि माता– पिता के प्रति मनुष्य के अंदर सेवा, समर्पण व संस्कार की भावना होनी चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि वृद्धाश्रम में सेवा करना पुनीत कार्य है। राष्ट्रीय संयोजक अभय कुमार निगम ने कहा कि आज के बच्चों में संस्कार विकसित करना जरूरी है कि किसी वृद्ध माता– पिता को वृद्धाश्रम न आना पड़े।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र ने कहा कि वृद्ध माता– पिता की सेवा भगवान से बढ़कर है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि वृद्ध माता –पिता की सेवा समर्पण भाव से करना चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री सच्चिदानंद मिश्र ने माता– पिता के सेवा भाव पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार मिश्र ने किया।
उक्त अवसर पर डॉ शशिधर मिश्र, अरुण कुमार राव,ओमप्रकाश मणि, राजीव कुमार मिश्र, अभय कुमार निगम, बागेश्वरी मिश्र, विपिन कुमार शर्मा,धनंजय नाथ त्रिपाठी, सचिदानंद मिश्र, शिव कुमार मिश्र , प्रियंका त्रिपाठी– संयुक्त मंत्री जिला अधिवक्ता संघ, चंदा राव– परामर्शदाता परिवार न्यायालय व विनीत कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed