देवरिया :: स्कूल चलो अभियान में बच्चे के हाथ में हरी झंडी लेकर निकली रैली, उठे सवाल….।
🔴 किसके आदेश पर निकाली गई रैली, सवाल के घेरे में दो शिक्षक ?
🔴 दो शिक्षकों के स्कूल समय में रैली में प्रतिभाग किये की जानकारी जब एबीएसए किया गया तो उन्होंने ने मीटिंग में होने की बात कह कर टाल दिया। वहीं बीएसए ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। बघौचघाट स्थित जूनियर हाई स्कूल (मिडिल स्कूल) एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली।
बता दें रैली थाना गेट से शुरू होकर हाजी मार्केट, बजरहा पेट्रोल पंप होते हुए फिर विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा पुलिसकर्मी पैदल मार्च में शामिल रहे और लोगों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील किया।
वहीं रैली के दौरान बघौचघाट पुलिस बच्चों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी रही। हालांकि, रैली में एक बच्चे के हाथ में हरी झंडी लेकर पूरे बाजार में चलते हुए दिखाई देने का मामला चर्चा का विषय बन गया।
ग्रामीणों ने जताई आपत्ति…. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सामान्यतया किसी रैली या कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया जाता है, लेकिन पूरे जुलूस के दौरान बच्चों के हाथों में हरी झंडी लेकर बाजार में घूमना उचित नहीं माना जाता। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए।
क्या कहते हैं नियम ?….. शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हरी झंडी का उपयोग हमेशा रैली या कार्यक्रम के शुभारंभ के संकेत के रूप में किया जाता है। यदि रैली प्रारंभ होने के बाद भी बच्चे पूरे मार्ग में हरी झंडी लेकर चलते रहे, तो इसे आयोजन की व्यवस्थागत की कमी माना जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
किसके आदेश पर निकाली गई रैलीं, सवाल के घेरे मे दो शिक्षक ?….. सवाल यह भी उठा कि किसके आदेश से 22 जुलाई 2026 को रैली निकाली
गयी। शिक्षक नरेंद्र सिंह और सफीक अहमद खान की पोस्टिंग पथरदेवा में बताई जा रही है, तो किसके आदेश से वे लोग विद्यालय समय में बघौचघाट रैली में प्रतिभाग किए। सवाल यह भी है कि क्या विद्यालय समय में घूमने का आदेश जारी हुआ था ? हालांकि नियम यह कहता है कि स्कूल चलने के समय में अगर बैंक भी जाना होगा तो स्कूल के समय सीमा समाप्त होने के बाद जाना होगा। परन्तु यह शासनादेश किस अधिकारी ने जारी किया इसका कोई पता नहीं लग सकता।
इसी क्रम में कुछ समय बाद बघौचघाट प्राथमिक विद्यालय (मछली बाजार) की ओर से भी स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक एवं ग्रामप्रधान रामबेलाश यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का शांतिपूर्ण संचालन हुआ। रैली में बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारे लगाए और कार्यक्रम के बाद विद्यालय पहुंचकर नियमित पठन-पाठन में शामिल हो गए। इस आयोजन के दौरान किसी प्रकार के विरोध की सूचना नहीं मिली। इस संबंध में समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने मोबाइल नंबर 9792617070 से जब बीएसए राम जियावन मौर्या से सम्पर्क साधा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं पथरदेवा के बीईओ पंकज सिंह से सम्पर्क साधा तथा जानकारी प्राप्त किया कि किस नियम से दो शिक्षक स्कूल समय में रैली में प्रतिभाग किये तो उन्होंने ने मीटिंग में होने की बात कह कर टाल दिया।
