देवरिया :: घायल सब्जी विक्रेता ने तोड़ा दम

0
IMG-20260711-WA0047

दिनेश कुमार, कुशीनगर केसरी, भटनी, देवरिया। दुकान बंद कर घर जा रहे सब्जी विक्रेता को एक चार पहिया वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि भटनी नगर पंचायत के हतवा निवासी रघु कुशवाहा पुत्र नेउर भगत 116 नंबर रेलवे गेट के पास सब्जी बेचने का कार्य करता था।रोज की भांति वह दुकान बंद कर घर जा रहा था कि पिछे से आ रही एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह बरी तरह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने वाहन का पिछा कर उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed