देवरिया :: केरवनिया पक्का पुल मोड़ पर हों सकता है बड़ा हादसा

0
IMG-20260711-WA0046

दिनेश कुमार, कुशीनगर केसरी, भटनी, देवरिया। जिले में भटनी-भिंगारी मार्ग पर स्थित कुकर घाटी केरवनिया पक्का पुल के दोनों तरफ मोड़ पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। क्षेत्रीय जनता ने समय रहते इस पर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क के पटरियों पर बनी झाड़ियों को हटाने की मांग की है।
बताते चलें कि इस सड़क पर पक्का पुल जर्जर हालत में हो जाने के कारण नया पूल बनने के बाद उस पर आवागमन भी चालू हो गया है। लेकिन पूल के दोनों तरफ सड़क के पटरियों पर झाड़ी बन जाने से पूल दिखाई नहीं देता है। जिससे वहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह अंधा मोड़ पर बनी झाड़ियों को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed