देवरिया :: आखिर कहां गई नहर के पुलिया की ईंट

0
IMG-20260512-WA0027

🔴 कृषि मंत्री सहित गंडक विभाग को पता नहीं…, कई हो चुके घायल, एक की हुई मौत….।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक व कैबिनेट कृषि मंत्री के गृह क्षेत्र पथरदेवा 338 के अंतर्गत ग्रामसभा बघौचघाट से सखिनी जाने वाली नहर के फाटक के पास बनी पुलिया के दोनों किनारे चली दीवार की ईंट का पता नहीं चल रहा है, आखिर यह ईंट गई कहां। रोज अंधेरे मे लोग नहर में वाहन लेकर गिर रहे है। तथा घायल हो रहे है।
बता दें समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने जब आस – पास के लोगों से जानकारी हासिल किया तो बताया गया की पुलिया पर जोड़ी गई ईंट जर्जर हो गई थी, जो धीरे धीरे नहर में गिर गई। अब यह नहर की पुलिया का सुंदरीकरण कराना जरूरी हो गया है, क्योंकि पुलिया के पास जबरजस्त मोड़ है और लोग सीधे रात को नहर में गिर रहे है। पिछले माह अप्रैल महीने मे एक सखिनी ग्रामसभा का लड़का भी गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान शोक संवेदना प्रकट करने श्री कृषि मंत्री के सुपुत्र सुब्रत शाही भी मृतक के घर पहुँचे थे और आश्वासन दिये कि जल्द हीं पुलिया के दोनों तरफ ईंट से दीवार चलाई जाएगी। परन्तु अब तक कोई रुझान सामने देखने को नही मिला। लोगों मे काफी डर की भावना उत्पन हो गई है और लोग अब इस बाइपास सड़क पर चलना धीरे-धीरे बंद करते जा रहे हैं। इस प्रकार की नहर के पुलियों से ईंट के क्षतिग्रस्त होने की कई ग्रामसभाओं से भी सुनी जा रही है। जिनका नवीनकरण निर्माण व सुंदरीकरण कराना अनिवार्य बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *