श्रावस्ती :: प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों द्वारा पासिंग आउट परेड की किया गया रिहर्सल परेड

0
IMG-20260424-WA0073

सीताराम गुप्ता, कुशीनगर केसरी, श्रावस्ती। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों द्वारा पासिंग आउट परेड की रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया।
बता दें पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों के अंतर्गत एक रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया।
रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, एकरूपता एवं सटीक ड्रिल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी लिया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया।
वहीं निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षियों को संबोधित करते हुए परेड की बारीकियों, अनुशासन, तालमेल एवं प्रस्तुति को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड प्रत्येक प्रशिक्षु के लिए गौरव का क्षण होता है, जिसमें उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं प्रशिक्षण की झलक दिखाई देती है। यह रिहर्सल परेड आगामी पासिंग आउट परेड की अंतिम तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान आरक्षी अपने प्रशिक्षण काल में सीखे गए ड्रिल, मार्चिंग एवं अनुशासन का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले, अनुशासित, सक्षम एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत पुलिसकर्मी तैयार करना है, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेशचन्द्र उत्तम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed