देवरिया :: वोट की राजनीति करते है शाही पुत्र : राकेश राय
🛑 ब्लाक प्रमुख के कार्य से असंतुष्ट है जनता – सपा नेता
डेस्क कुशीनगर केसरी पथरदेवा- देवरिया । पथरदेवा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता राकेश राय ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं उनके पुत्र, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही पर दमदार हमला बोलते हुए उनकी कार्यशैली को जनता के साथ विश्वासघात बताया है। राय के इस वचन से भाजपा के कदावर नेता श्री शाही को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। सपा के चर्चित नेता राकेश राय ने कहा कि पिछले चार वर्षों में जब क्षेत्र की जनता सड़क, विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करती रही, तब जिम्मेदार जनप्रतिनिधि पूरी तरह नदारद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक परिसर में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी ध्वजारोहण तक करने नहीं पहुंचे, जो उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और जनता के सम्मान के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चार साल तक जनता को नजर अंदाज करने वाले अब चुनाव नजदीक आते ही जनता को गुमराह करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। यह केवल वोट की राजनीति है, सेवा नहीं। श्री राय ने आगे कहा कि पथरदेवा की जनता अब जागरूक हो चुकी है और झूठे वादों व दिखावे की राजनीति को पूरी तरह समझती है। अंत में उन्होंने तीखे शब्दों मे कहा जो नेता चार साल तक जनता के सुख-दुख में शामिल नहीं हुए, उन्हें अब जनता भी चुनाव में करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
