बहराइच :: घरेलू गैस की किल्लत से जनता परेशान, लेकिन हलवाई-दुकानदारों और कारखानों पर कोई असर नहीं

0
IMG-20260420-WA0030(1)

के0के0 सक्सेना, कुशीनगर केसरी, बहराइच। एक ओर जहां आम नागरिक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहा है, वहीं शहर के हलवाई, दुकानदारों और छोटे-बड़े कारखानों में इसकी कोई कमी नजर नहीं आती। वहां घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है, मानो किल्लत सिर्फ आम लोगों के लिए ही हो।
तस्वीरें साफ इशारा करती हैं कि नियमों को नजरंदाज कर व्यावसायिक उपयोग में घरेलू सिलेंडर खपाए जा रहे हैं। इससे एक तरफ जहां कानून का उल्लंघन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ आम उपभोक्ताओं के हक पर सीधा असर पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह सब खुलेआम हो रहा है, तो जिम्मेदार अधिकारी क्यों मौन हैं ? क्या यह लापरवाही है या फिर कुछ और ? जनता अब पूछ रही है कि आखिर कब होगी सख्त कार्यवाही ? और कब मिलेगा आम लोगों को उनका हक ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed