कुशीनगर :: खड़ंजा पर मिट्टी कार्य करा फंसे प्रधान, जांच में खुली पोल

0
IMG-20250926-WA1484

डेस्क कुशीनगर केसरी, कुशीनगर। क्षेत्र पंचायत फाजिलनगर के गांव जौरा मनराखन में ग्राम प्रधान नहर की पटरी पर बने खड़ंजा पर मिट्टी का कार्य कराकर बुरे फंस गए है।गांव के हीं एक युवक द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर किए गए शिकायत के आधार पर हुए जांच में जांच अधिकारियों द्वारा शिकायत सही पाई गई है।उन्होंने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज देने की बात कही है।
बता दें ग्रामवासी राहुल यादव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत किया था कि मेरे ग्रामसभा में प्रधान व कर्मचारियों की मिलीभगत से नियम विरुद्ध नहर की पटरी पर बने खड़ंजा के उपर मिट्टी कार्य कराकर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है। जिस पर जिला पंचायतराज अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ फाजिलनगर ने एपीओ वसीम रजा व एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह को मौके पर भेज इसकी जांच कराई तो जांच टीम को नहर की पटरी पर हुए मिट्टी कार्य के नीचे खड़ंजा मिला। शिकायतकर्ता की शिकायत सही मिली।
वहीं एपीओ का कहना है कि खड़ंजा पर मिट्टी भराई का कार्य हुआ है और लगभग 1 लाख रुपए से अधिक का भुगतान हुआ है जो नियम विरुद्ध हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंभू बर्नवाल का कहना है कि आरोप निराधार है। नहर की पटरी का खड़ंजा 30 बर्ष पुराना है, जो भी मिट्टी का कार्य हुआ है। विभागीय नियमानुसार हुआ है। जबकि हमेशा देखा गया है कि विभागिय नियमानुसार खड़ंजा पर खड़ंजा मरम्मत कार्य या सीसी कार्य होना होता रहा है, मिट्टी का कार्य कराया जाना नियम विरूद्ध है।
खंड विकास अधिकारी सुबाषचंद्र प्रसाद ने कहा कि डीपीआरओ के निर्देश पर जांच टीम गठित कर जांच कराई गई है। अभी मुझे जांच आख्या नहीं मिली है। जांच आख्या मिलते हीं वह उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed