देवरिया :: सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : सूर्य प्रतापशाही
🔴 पथरदेवा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के विकासखंड परिसर में अभियान की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभियान के तहत प्रस्तावित जनसेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन, अंत्योदय तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। अभियान के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को जोड़ने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की भावना को और मजबूत करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने की अपील किया।
बैठक में निवर्तमान जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. विनय राव, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, अमित सिंह, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री रामाशीष प्रसाद, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा रामायण साहनी, संजय सिंह, संजीत धर द्विवेदी, विवेक राय, राम बहाल पटेल, धीरज मिश्र, जीवनपति त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, विंध्याचल मद्धेशिया, राजेश सिंह सेंगर, सत्यम राव, संजय कुशवाहा, जुगल किशोर तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, जय प्रकाश शर्मा, इन्द्र देव चौहान, मनोज यादव, संजीव राय, शैलेश्वर पटेल, रविंद्र कुशवाहा, दिनेश चंद्र, प्रभात सिंह, धनंजय त्रिपाठी, ममता गुप्ता, दयाशंकर शास्त्री, अनिरुद्ध राव, संजय राव, अवनीश पाठक, देवव्रत विश्वकर्मा और भीमसेन यादव मौजूद रहे।
वहीं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अभियान को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
