देवरिया :: 48वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर प्रियजनों ने दिया शुभकामनाएं !

0
IMG-20260619-WA0012

🔴 मंत्री घराने में रहा जश्न का माहौल।

डेस्क कुशीनगर केसरी, पथरदेवा, देवरिया। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कृषि मंत्री के छोटे भाई एवं ग्रामप्रधान मुरारी मोहन शाही की वैवाहिक जीवन की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनके आवास पर हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। इस शुभ अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनकी धर्मपत्नी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वर्षगांठ समारोह में प्रियजनों द्वारा ग्राम प्रधान शाही दंपति को स्मृति-चिह्न एवं अनमोल उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन की सराहना की गई। वहीं उपस्थित अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए इस खुशी के अवसर को यादगार बनाया।
बता दें 18 जून 2026 को अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर मुरारी मोहन शाही ने सभी मित्रों, सम्मानित वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सादर प्रणाम किया। उन्होंने छोटे भाई-बहनों एवं बच्चों को स्नेह, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं प्रदान कर सभी का यथोचित अभिवादन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह आदर्श दंपति स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहे तथा उनका जीवन इसी प्रकार प्रेम, विश्वास, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल बना रहे। इस दौरान क्षेत्रीय जनो की भारी मात्रा मे उपस्थिती रही वही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed