देवरिया :: सुनिए एक्सईएन साहब ! बघौचघाट का जेई कुर्बान होने पर अब मजबूर है..

0
IMG-20260527-WA0000

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधानसभा पथरदेवा 338 के अंतर्गत विधुत उपकेंद्र बघौचघाट पर तैनात जेई – अमित कुमार आज खून की आंसू बहाने पर मजबूर है। एक तरफ जनता की गाली तो दूसरे तरफ विभाग की तानाशाही से स्वयं को कुर्बान करने की लालसा रखा है। जानकारी के लिए आपको बतादू की प्राकृतिक आपदा मे हुए नुकसान की भरपाई वह अपने जेब से कर रहा है। लगभग विधुत उपकेंद्र बघौचघाट के अंतर्गत 12 पोल टूट चुके है। कई ट्रांसफार्मर जल गये है। कई ग्राम सभाओ मे बिजलीं क्षमता को बढ़ाने के लिए ट्रांसफार्मर को बढ़ाना अनिवार्य भी बना हुआ है और विभाग का नियम ऐसा है की जेई अपने नाम पर अत्यधिक लोन लेने पर मजबूर है। वही हाइडरा जैसे मशीन को बुलवाकर रात रात भर कार्य कराने पर गतिशील है। परन्तु विधुत उपकेंद्र पर न तो बिजलीं की तार है न पोल के खम्भें, जनता का जबाब देने में जेई परेशान है। विभाग के द्वारा अगर सरलता से बिजलीं उपकेंद्र पर पोल और तार नही मिलेंगे तो बिजलीं की सप्लाई क्षेत्र मे अधूरी पड़ी रहेगी। सूचना के अनुसार कुछ ग्राम सभा की बिजलीं पोल टूटने की वजह से लाइट बाधित है। परन्तु पोल तार न होने के कारण जेई जनता की गाली को बर्दास्त करने पर मजबूर है। विभाग के द्वारा नियुक्त किये गये बघौचघाट के एसडीओ की बात निराली है श्री एसडीओ साहब को प्राकृतिक आपदा मे हुए नुकसान का कोई फ़िक्र नही है। वह मौके से निरीक्षण करने मे विफल है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो जेई अमित कुमार प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के गांव से अलविदा होकर किसी दूसरे प्रदेश जिला मे कुर्बान हो जाएंगे। फिर जनता के हित मे सेवा देने वाला ऐसा जेई दीया लेकर खोजने पर जनता मजबूर हो उठेगी। ठंडी , गर्मी , बरसात मे कर्मठशील जेई के द्वारा आधी आधी रात को बहुत मेहनत की जाती है। साथ ही विधुत कर्मचारियों के सहयोग से जनता को अंधरे से हटाकर प्रकाश की व्यवस्थाएं कराई जाती है। इस प्रकार के नेक व मेहनती जेई के हटने अर्थात कुर्बान होने के बाद जनता सीधे धरने पर बैठ जाएगी। क्योकि आजादी के बाद कृषि मंत्री के क्षेत्र मे आज इस जेई के कठिन परिश्रम से विधुत सुचारु रूप कर भरपुर मिल रही है। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि उपर्युक्त बातों पर प्रकाश डालते हुए समस्या का समाधान हो ताकि विद्युत उपकेंद्र पर जरूरत की वस्तुए व मशीन सरलता से उपलब्ध हो सके और जनता जय कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का नारा लगा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed