देवरिया :: कृषि मंत्री ने खनुवा नदी में छोड़े एक लाख मछलियों के बच्चे
🔴 रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत बघौचघाट, पकहां, सोनहुला रामनगर और हेतिमपुर में नदियों में छोड़ी गईं मछलियां।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम बघौचघाट में आयोजित ‘रिवर रैचिंग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान खनुवा नदी में लगभग एक लाख मछलियों के बच्चों को छोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने, जलीय जैव विविधता के संरक्षण और मत्स्य संसाधनों को प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। रिवर रैचिंग कार्यक्रम के माध्यम से नदियों में मछलियों के बच्चे छोड़कर जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने तथा मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है।
इसी क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पकहां, सोनहुला रामनगर और हेतिमपुर क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में भी मछलियों के बच्चों को छोड़ा। इस पहल से नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रशासक सुब्रत शाही, पिंटू सरकार, माहीवाल जायसवाल, विनोद सिंह कुशवाहा, भीम यादव, रमन श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, कुंवर राय, अनिल प्रसाद, रामायन साहनी, युगुल किशोर, रमापति प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जीपू शाही और पूर्व प्रधान सरोज कुमार मिश्र, प्रेम चंद्र सिंह, नवनीत मद्देशिया, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
