देवरिया :: कन्याओं का पूजन कर वितरित किए गए स्वेटर और जैकेट

0
IMG-20261020-WA0050

🔴 नीरज कुमार वर्मा ने कन्याओं को कराया भोजन, अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विधान सभा पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखनी स्थित प्राचीन बाबा चंद्रनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को नवरात्र और दशहरा के अवसर पर भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से 250 कुंवारी कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोजन कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज कुमार वर्मा ने कन्याओं को महाप्रसाद वितरित किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही सभी 250 कन्याओं को स्वेटर और जैकेट वितरित किए गए।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता की अनूठी झलक देखने को मिली। मंदिर परिसर में कन्याओं के पूजन और सम्मान के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज कुमार वर्मा ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने की प्राचीन परंपरा रही है। कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी सम्मान, सेवा और संस्कारों के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक भी है।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं का सम्मान और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में सेवा भाव को मजबूत बनाने का अवसर मिलता है। कन्याओं के बीच स्वेटर और जैकेट वितरण का उद्देश्य उन्हें सम्मान देने के साथ उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराना भी है।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी प्रेम गिरी जी, पूर्व प्रधान कुंवर राय, राहुल पांडेय, अनिल वर्मा, गिरीश वर्मा, महिवाल जायसवाल, विनोद सिंह कुशवाहा, रंजन श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, चंचल ठाकुर, अरविंद चौरसिया, पप्पू गुप्ता, अवनीश चौबे, अजय यादव, मुन्ना यादव, राहुल राजभर सहित अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *