देवरिया :: स्वर्गीय मुनीब सेठ के घर हुआ जश्न का माहौल, पुत्र सोनू उर्फ चंद्रशेखर जायसवाल हुआ सुप्रीम कोर्ट से बाइज्जत बरी…।
🔴 एक सुसाइट केस मे लगा था गंभीर आरोप, झूठा हुआ साबित।
🔴 अर्चना गुप्ता सुसाइड केस कुशीनगर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला…।
डेस्क कुशीनगर केसरी, देवरिया। बघौचघाट निवासी चंद्रशेखर जायसवाल उर्फ सोनू जायसवाल को सर्वोच्च न्यायालय ने सुसाइड केस ट्रायल से मुक्त किया है। सर्वोच्च न्यायालय के याचिकाकर्ता के वकील राम अनुग्रह सिंह के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश अगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने अपीलकर्ता सोनू जायसवाल की अपील को स्वीकार करते हुए और सेशन कोर्ट कुशीनगर और उच्च न्यायालय के निर्णय को निरस्त करते हुए, चंद्रशेखर जायसवाल उर्फ सोनू जायसवाल को बाइज्जत बरी किया और सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पस्ट किया कि आरोपी सोनू जायसवाल के खिलाफ कोई साक्ष्य रिकॉर्ड पर उपलब्ध नहीं है और सेशन कोर्ट ने धारा 319 ऑफ दंड प्रक्रिया संहिता का प्रयोग सही तरीके से नहीं किया, क्योंकि आरोपी सोनू जायसवाल के खिलाफ न तो कोई साक्ष्य मिला और न तो मृतक के माता पिता के बयान को मजबूत साक्ष्य माना।
बता दें मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने सभी दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पाया की आरोपी सोनू जायसवाल के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या कोई अपराध बनता नहीं है, इसलिये सर्वोच्च न्यायालय ने सोनू जायसवाल को धारा 319 ऑफ दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अतिरिक्त आरोपी न मानते हुए, सोनू जायसवाल के खिलाफ ट्रायल को निरस्त करते हुए सोनू जायसवाल को बाइज्जत बरी कर दिया। जिसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय मुनीब जायसवाल के घर आज जश्न का माहौल छाया हुआ है। इस सत्य की जीत पर क्षेत्र के तमाम नेताओं ने बरी हुए सोनू को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेसित की है।
