देवरिया :: समाज सेवा से बनी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की अलग पहचान

0
IMG-20260606-WA0008

🔴 मेंदीपट्टी में कराया श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण, अब श्रीराम दरबार के निर्माण में जुटे समाजसेवी।

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। पथरदेवा विकास खंड के अंतर्गत ग्रामसभा मेंदीपट्टी में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आज क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस भव्य मंदिर के निर्माण में समाजसेवी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से निर्मित यह मंदिर न केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बना है, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण का भी प्रतीक माना जाता है। वहीं मंदिर परिसर में प्रत्येक पर्व और धार्मिक अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है। यही कारण है कि मंदिर की ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है।
बता दें सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव वर्षों से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके द्वारा प्रतिवर्ष 21 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाता है। इसके साथ ही विशाल यज्ञ और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत 28 मई 2015 को हुई थी। मंदिर का लोकार्पण 4 मार्च 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा किया गया था। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वर्तमान में सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव मंदिर परिसर में भव्य श्री राम दरबार के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अनुमान है कि वर्ष 2027 में विशाल यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह परियोजना क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed