कुशीनगर :: श्रीमती राधिका देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
🔴 हाई स्कूल के छात्र अजय सिंह को 94.17 प्रतिशत के साथ जिले में मिला आठवां स्थान।
डेस्क कुशीनगर केसरी, मथौली बाजार, कुशीनगर। स्थानीय कस्बा स्थित श्रीमती राधिका देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के मेधावियों ने गुरुवार को हाई-स्कूल व इंटरमीडिएट का घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इनके उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
हाईस्कूल वर्ग में अजय सिंह ने 94 .17 प्रतिशत पाकर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं अनूप यादव ने 93.5 प्रतिशत, दिव्यम कुमार ने 92.33 प्रतिशत, अदिति शर्मा ने 91 .83 प्रतिशत, आंचल शर्मा ने 90.33 प्रतिशत, अमृता विश्वकर्मा ने 90.33 प्रतिशत, मोहम्मद साद 90.11 प्रतिशत, सुमित प्रजापति ने 88.6 प्रतिशत, अमन भारती ने 86 प्रतिशत, आंचल ने 86.33 प्रतिशत शिवांगी श्रीवास्तव ने 85.5 व सुनाक्षी नंदा 85 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय तथा अपने माता पिता का मान बढ़ाया है।
वहीं इण्टरमीडिएट वर्ग में आकृति पांडेय ने 85.6 प्रतिशत, वर्षा साहनी ने 84.6 प्रतिशत, आफरीन खातून ने 82.6, अनन्या पांडेय ने 82.8, निलेश कन्नौजिया ने 82.8 प्रतिशत अंक, अंकिता यादव ने 81.6, अनुराग सिंह ने 80.2 प्रतिशत अंक पाकर सफलता का शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के साथ अन्य सैकडों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य रामदरश सिंह ने कहा कि परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी है, जो भी विद्यार्थी सम्पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करता है वह अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है। इस अवसर पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व मेडल देकर सभी छात्र – छात्राओ को शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक प्रहलाद श्रीवास्तव, अफताब आलम, रंजीत सिंह, सईद अहमद, सत्यजीत राव, कमलभान सिंह, मनोज श्रीवास्तव व रामनरेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
