देवरिया :: प्रसाद वितरण के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का हुआ समापन

0
IMG-20260328-WA0070

राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया धूस स्थित मां हिरमति भवानी मंदिर में आयोजित दश दिवसीय 23वी श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का अंतिम दिन था। 19 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ। यह यज्ञ शनिवार 28 मार्च को प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। महायज्ञ के मुख्य यजमान अखिलेश सिंह संग अनीता देवी ने सभी पूजा विधि को सम्पन्न कराया, यज्ञाचार्य पंडित आनंद मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण के साथ यज्ञ पूजा का समापन कराया गया। लगातार मंदिर परिसर के पंडाल में प्रत्येक दिन प्रख्यात भोजपुरी प्रवचनकर्ता पंडित वीरेंद्र तिवारी द्वारा श्रीरामचरितमानस की कथा सुनाई गई, वहीं रात्रि में भव्य रामलीला का मंचन भी कराया गया। वहीं प्रसाद वितरण के मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान अजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, जयकुमार राव, गुलाब सिंह, अजय कुमार सिंह, मोनू सिंह, वीर प्रताप सिंह, रवि राव, मुकेश सिंह सेंगर व पुजारी शम्भू पांडेय सहित मंदिर एवं यज्ञ समिति के सदस्य तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *