कुशीनगर :: रामनवमी में उमड़ा आस्था का सैलाब, देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे
🔴 माताओं-बहनों ने हलवा-पूड़ी चढ़ाकर मांगी मन्नतें।
अरविन्द कुशवाहा, कुशीनगर केसरी, मंसाछापर, कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र मे रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को कुशीनगर जिले में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में सुबह से हीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बताते चलें विकास खण्ड विशुनपुरा सहित जिले भर के दुर्गा मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा, जहां भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया माघी कोठिलवा और किन्नर पट्टी स्थित मंदिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गांव-गांव में स्थित काली स्थानों और दुर्गा मंदिरों पर विशेष पूजा का आयोजन हुआ। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार हलवा-पूड़ी की कड़ाही चढ़ाकर माता को भोग लगाया और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गुरुवार देर रात निशा पूजा के बाद ही घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शुक्रवार सुबह मंदिरों में दर्शन के साथ चरम पर पहुंचा। पडरौना के समीप स्थित खिरकिया मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां महिलाओं ने पूरे गांव की खुशहाली और शांति के लिए माता रानी से प्रार्थना की पूरे जिले में भक्तिमय माहौल के बीच जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
