अयोध्या :: सुनील कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित

0
IMG-20260322-WA0051(1)

आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय और राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा द्वारा सम्मानित होते हुए सुनील कुमार शुक्ल(एडवोकेट) हाई कोर्ट इलाहाबाद व पूर्व सांसद प्रत्याशी – 2024 कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश ने नव नियुक्त अयोध्या के जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या बुलाकर सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया।
इस दौरान श्री शुक्ल ने कहा कि आज मानव के अधिकारियों की अवहेलना शासन और प्रशासन के स्तर पर भी हो रहा है। मानवाधिकार उल्लंघन को समाप्त करने और जब लाचार व्यक्ति के सारे दरवाजे बंद हो गए हो तो राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन एक ऐसा दरवाजा है जहां आप सबका स्वागत, अभिनंदन व वंदन है और हर समस्या का निदान है जो मानव के अधिकार से जुड़ा हुआ मामला है।
इस दौरान सुनील शुक्ल ने आगे कहा कि आप जब भी जनहित का मामला उठाना चाहते हैं तो संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर संज्ञान में देने के बाद उसकी एक प्रति और डाकखाने के रसीद लेकर मा0 उच्च न्यायाल आप सब आईए हम मा0 उच्च न्यायालय द्वारा आम जनता को राहत पहुंचाने का कार्य करेंगे और मानवाधिकार को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा तथा साथ हीं श्री शुक्ल ने प्रयागराज तथा कुशीनगर में भी इस प्रकार के आयोजन करने के लिए संस्था के अध्यक्ष से निवेदन किया है। इस पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने श्री शुक्ल की तारीफ किया और सम्मान में खड़े होकर सभी लोगों ने तालियां बजाकर श्री शुक्ल का स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed