गोरखपुर :: गांव – गांव सड़कों की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए पुल का निर्माण जरुरी – प्रदीप शुक्ला
डेस्क कुशीनगर केसरी, हरपुर-बुदहट, गोरखपुर। विधानसभा सहजनवां के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर के टोला चनहा में खुदवा नाला पर 158- 23 लाख की लागत से बनने वाले पुल का शनिवार को शिलान्यास कर विधायक प्रदीप शुक्ला ने गोरखपुर और संतकबीरनगर जिला की सीमा को जोड़ने के साथ साथ गांव गांव सड़कों की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए पुल का निर्माण जरुरी। उक्त बातें शनिवार को विधानसभा सहजनवां के ग्रामपंचायत परमेश्वरपुर टोला चनहा पर कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा 158-23 लाख की लागत से बनने वाले पुल के शिलान्यास के अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण हो जाने से खलीलाबाद संतकबीरनगर जाने के लिए दर्जनों गांवों के लोगों को कम समय और करीब 10 से 15 किलोमीटर की दूरी कम तय करना पड़ेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहजनवां विधानसभा में चार साल के किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि श्रमिकों के पाल्यों की मुफ्त शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां का निर्माण, बेहतरीन मिनी स्टेडियम का निर्माण, 700 करोड़ की लागत से एक एलिवेटेड फ्लाई ओवर की मंजूरी, गांव गांव सड़कों की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का काम, सहजनवां सीएचसी को टामा सेंटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है और गरीबों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लगभग 12 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई। इस तरह सहजनवां विधानसभा क्षेत्र का चदुर्दिक विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री डा आर डी सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्या, राम उजागिर शुक्ला, मदन मुरारी उर्फ गुड्डू, शशिकांत सिंह ऐई, केके शुक्ला जेई पीडब्ल्यूडी, संजय दूबे पूर्व ब्लाक प्रमुख पिपरौली, राम सनेही गुप्ता, नरेन्द्र शुक्ला, रामानन्द निषाद, राजेश मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, आनन्द दूबे व वरुण सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
