कुशीनगर :: धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, नमाज के बाद गले मिलकर दिया मुबारकबाद

0
IMG-20260321-WA0061

अरविन्द कुशवाहा, कुशीनगर केसरी, मंसाछापर, कुशीनगर। जनपद शनिवार को जटहा बाजार थाना क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व पूरी शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र की ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर देश, समाज और परिवार की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी पकहां लूकपुर, विशुनपुरा बुजुर्ग, नुनियापट्टी, जटहा बाजार और कटाई भरपूरवा सहित कई गांवों की ईदगाहों को विशेष रूप से सजाया गया था। यहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर भाईचारे और एकता का संदेश दिया नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा। हर तरफ खुशियों का माहौल देखने को मिला। छोटे बच्चों में खास उत्साह नजर आया नए कपड़े, खिलौने और मिठाइयों के साथ उन्होंने दिन भर त्योहार का आनंद लिया। ईदगाहों के पास लगे मेलों में बच्चों की खूब भीड़ रही। खिलौनों, मिठाइयों और झूलों का आनंद लेते बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी ईद के मौके पर घर-घर में सेवइयों और पकवानों की दावत का सिलसिला चला। लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को घर बुलाकर मिठास भरे इस त्योहार को खास बनाया जटहा थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई रमजान के पाक महीने के बाद मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, संयम और भाईचारे का संदेश भी देती है। यह त्योहार लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और समाज में प्रेम बनाए रखने की सिख देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed