देवरिया :: युवकों की टोली ने नाबालिक के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म करने का किया प्रयास, लगा आरोप ….।
डेस्क कुशीनगर केसरी, बघौचघाट – देवरिया। थाना क्षेत्र बघौच घाट के अंतर्गत ग्राम सभा सेमरी के एक टोले की नाबालिक युवती अकेले शौच करने जा रही थी। आरोप है की अकेले देख कुछ युवकों की टोली ने उसे खिचा तथा कमरे मे लेकर चले गये। जान बचाने के लिए लड़की ने
युवकों से झपट सुरु कर दी , आरोप है की इस दौरान उसको पीछे सर पर चोट लग गई। जैसे तैसे वह भग कर जान बचाई, परिवाजनों को जब इसका पता चला तो युवकों से पूछताछ करने घर का एक सदस्य पहुंचा उसी दौरान मार पीट सुरु हो गई। जिसकी सूचना थाना बघौच घाट को तहरीर के रूप मे लड़की के परिवार के तरफ से दिया गया है। आरोप है की नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी की गई तथा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। इस संबंध मे सूत्र बताते है की मामले को रफा दफा करने के लिए गांव के कुछ लोग पड़ गये। तथा सुलह समझौता के बिच बात करना सुरु किये तब तक लड़की के रिस्तेदार को यह बात बुरी लगी और पंचायत के बिच कहा सुनी हो गई , जिससे बात नही बन सकी। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है की लड़की के परिवार जनो ने पुलिस को तहरीर देकर युवकों के प्रति गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस इस मामले मे जांच कर रही है। मामला एक ही समुदाय व गांव के बिच का बताया जा रहा है।
