देवरिया :: पकहा गढ़ के लाल ने कर दिया कमाल…..।
🛑 आजादी के बाद भाजपा की सरकार मे बघौचघाट नरायणपुर पुल का हुआ विस्तार ।
🛑 नवरात्रि के पावन अवसर पर कृषि मंत्री ने दिलाई विकास की बड़ी सौगात।
राजू प्रसाद श्रीवास्तव, कुशीनगर केसरी, देवरिया। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बघौचघाट में स्थित खनुवा नाला पर बघौचघाट से फाजिलनगर जाने वाली मार्ग एक सिंगल पुल था, जिसको उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वीकृत प्रदान कराई है। आप सभी को जान कर हैरानी होगी की आजादी के बाद इस पुल का विस्तार भाजपा की सरकार मे हुयी है। जिसको लेकर कृषि मंत्री को लोग धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है। पकहा गढ़ के लाल कहे जाने वाले प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्राचीन सिंगल पुल के स्थान पर टू लेन चौड़ा लगभग ₹24 करोड़ की लागत से नया समानांतर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराई है।जो क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को जनता हृदय से आभार एवं धन्यवाद दे रही है। वर्षों पुराना नारायणपुर पुल अब इतिहास बनेगा और नया पुल न केवल जाम की समस्या से निजात दिलाएगा, बल्कि देवरिया और कुशीनगर के बीच आवागमन को सुरक्षित एवं तेज और सुगम बनाएगा। विकास की इस पहल से हजारों लोगों को राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और क्षेत्र को नई गति व समृद्धि प्राप्त होगी।
